Tuesday 23 January 2024

चैन का secret

 


चैन का secret

 

सुबह के alarm ki आवाज थी

या शेयर मार्केट के Dip ki चीख

 

कुछ भी हो दोस्तों

आंख मीच के बस

अनसुना कर दिया मैंने

 

चाय की प्याली पे

ना खैर खबर हमने ली

बाते अब नोक झोंक बन गई

बिन लड़े ही हस्ते हस्ते,

हार मान ली मैंने

 

कुछ हासिल करने की चाहत

किताबों में दब गई

कार्य के मायने बदले

Payroll पे भी अब पॉलिटिक्स होता

आय व्यय के समीकरण को

अनदेखा कर दिया मेंने

 

 

घर आई तो देखा

काम फैला हर कोने में

सफाई और समझ

दोनों ही नदारद हो गए

मैं चैन की नींद सोई।

 

'ना होना' उपहार बन गया अब तो,

बड़ी देर से जाना मैंने

 

नजरंदाज करना ही अब

अंदाज बन गया मेरा ।।


- Shalu Makhija